माघ की पूर्णिमा पर हुआ हवन भंडारा
फर्रुखाबाद। बुधवार को बरेली-इटावा हाईवे पर स्थित गांव मुरहास कन्हैया जल्लापुर के प्रधान ठाकुर जाहर सिंह द्वारा जय दुर्गा जी शक्तिपीठ मन्दिर पर माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हवन भंडारा का आयोजन हुआ।
मुख्य यजमान ठाकुर जाहर सिंह ने सह परिवार रहे। हवन मंदिर महंत द्वारा कराया गया। हवन यज्ञ और विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
इस दौरान प्रधान ठाकुर जाहर सिंह ने बताया कार्यक्रम में आयोजन मेरी इकलौती बेटी प्रतिष्ठा ठाकुर अभिनेत्री प्रतिष्ठा ठाकुर ने मिस वर्ल्ड वाइड दिवा अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं। बेटी की सफलता से जिले का नाम रोशन हो रहा है।
इस दौरान सुधा सिंह, शिव सिंह कुंदन, बलबीर सिंह, राधा, कृष्णा, रचना, ख़ुशबू , दीपक, सचिन, सत्यम, लड्डू , अंश वंश, भूमि पारुल, डॉली, ऋषभ आदि मौजूद रहे।

