व्यक्ति जन्म से नही, बल्कि कर्म से छोटा-बड़ा होता है - शिवपूजन आर्य
बस्ती। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर संत कबीर इंटर कॉलेज पिकौरा कप्तानगंज में सामाजिक चेतना के अग्रदूत, महान संत रविदास जी के जयंती पर विद्यालय संरक्षक महातम के अगुवाई में संत रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया।
कॉलेज के संरक्षक महातम कहा कि संत रविदास जी सामाजिक सद्भाव के मजबूत समर्थक थे। उन्होंने बताया कि संत रविदास की शिक्षाएं मानवता की सेवा, सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देती हैं।
वरिष्ठ शिक्षक
इस दौरान वरिष्ठ शिक्षक शिव पूजन आर्य ने संत रविदास जी के विचारों को साझा करते हुए कहा कि उनका मानना था कि व्यक्ति जन्म से नहीं, बल्कि कर्म से छोटा-बड़ा होता है। उन्होंने बताया कि संत रविदास की रचनाएं न केवल गुरु ग्रंथ साहिब में शामिल हैं, बल्कि आज भी जन-जन की जुबान पर हैं। उनकी प्रसिद्ध कहावत 'मन चंगा तो कठौती में गंगा' आज भी प्रासंगिक है।
एडीएम रह चुके
एडीएम रह चुके हबलाल द्वारा आधुनिक शिक्षा पर चर्चा करते हुए, कहा संत रविदास जी द्वारा दी गई को शिक्षाओं को लोग अपने जीवन में अपनाते हैं। जबकि संचालन दीपक कुमार और निराला द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में
कार्यक्रम में राम रंग, आशुतोष चंद दीपक, विजय भारती , सुग्रीम यादव, मायाराम ,राम चन्दर आदि मौजूद रहे।

