सरकारी स्कूल में छात्रा की मौत, सूचना न देने पर शिक्षक निलंबित...
बस्ती। सोमवार को विद्यालय के कमरे में छात्रा की मौत के प्रकरण की जानकारी विभाग और पुलिस को न देने के लापरवाही में बीएसए अनूप कुमार ने प्रधानाध्यापक अरुणेन्द्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कक्षा छह की 11 वर्षीग छात्रा रागिनी की हत्या कैसे बहुई है। उसके साथ कोई दरिंदगी तो नहीं की गई। इस रहस्य से पुलिस अभी पर्दा नहीं उठा सकी है, क्योंकि घटना से जुड़े सभी साक्ष्य नष्ट कर दिए गए हैं और स्वजन कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
कंपोजिट विद्यालय खपड़ही गांव में तैनात प्रधानाध्यापक अरुणेन्द्र सिंह पर आरोप है कि उनहोंने घटना की सूचना न तो पुलिस को समय से दी और न को विभाग के उच्चाधिकारी को दी है। उल्टे अपने मोवाइल फोन का स्वीच आफ कर मौके से फरार हो गए।
सोमवार को एक कंपोजिट विद्यालय खपड़ही में कक्षा छह में पड़ने वाली एक 11 वर्षीया छात्रा के संदिग्ध अवस्था में शव मिला था। घर वाले आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया और चुष्पी साध ली। पुलिस को कोई तहरीर भी नहीं दे।
विद्यालय भवन और छात्रा का मकान सटे हुए हैं। इस कारण से पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही है। छात्रा की मौत का रहस्य स्वजन की चुप्पी टूटने पर ही सामने आएगी, लेकिन वह अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। मंगलवार को एसडीएम हरंगा विनोद पांडेय, सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय पहुंचकर अपने स्तर से मामले की जांच पड़ताल की।
बीएसए ने कहा
बीएसए ने कहा कि सरकारी कर्मचारी होते हुए इस घटना के बारे में प्रधानाध्यापक ने कोई सूचना नहीं दी। इस लापरवाही पर निलंवन की कार्रवाई की गई है। पुलिस के साथ विभागीय जांच भी शुरू की गई है

