भीषण सड़क हादसा, मची चीख पुकार, चार की मौत, बड़ी ....
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने चार लोगों की जान ले ली। पैकोलिया थाना क्षेत्र के गौर-बभनान मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे एक तेज रफ्तार वैगनआर कार (UP32 JA2269) ने टेंट का सामान लदे ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी।
इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बाबा बागेश्वर नगर, बभनान निवासी मोनू और सोमनाथ (दोनों रामजी के पुत्र), पवन तथा एक अज्ञात व्यक्ति के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटना की सूचना मिलते ही पैकोलिया पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए बस्ती के मर्चरी हाउस भेज दिया।
इन लोगों की हुई मौत
हादसे में कार सवार 27 वर्षीय रोहित पुत्र स्व. साहबदीन निवासी शेरपुर थाना इनायत नगर जनपद अयोध्या, 24 वर्षीय पवन पुत्र जोखू प्रसाद निवासी खमरिया बुजुर्ग थाना छपिया जिला गोंडा, 22 वर्षीय मोनू पुत्र रामजी व 24 वर्षीय सोमनाथ पुत्र राम जी निवासी बाबा बागेश्वर नगर थाना गौर जनपद बस्ती की दर्दनाक मृत्यु हो गई।
एसपी अभिनंदन और सीओ हरैया
घटना पर एसपी अभिनंदन और सीओ हरैया संजय सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने सभी शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

