इंस्टेंट लोन के मैसेज से भी हो सकती ठगी
मुजफ्फरपुर। साइबर फ्राड की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बिहार पुलिस की ओर से साइबर फ्राड से बचाव को लेकर जागरूकता संदेश जारी किया गया है। इसे मुजफ्फरपुर पुलिस ने भी साझा किया है। इसमें कहा गया है कि अगर आपके फोन पर बिना किसी दस्तावेज के इंस्टेंट लोन पाने का मैसेज आता है तो सतर्क हो जाएं।
अन्यथा ठगी के शिकार हो सकते हैं। ऐसे मैसेज अक्सर धोखाधड़ी के उदेश्य से भेजे जाते हैं। ऐसी स्थिति में अनजान लिंक पर क्लिक न करें। किसी भी एप को बिना सत्यापित किए डाउनलोड नहीं करें। इस तरह की योजनाओं की जानकारी के लिए अधिकृत संस्था या संबंधित बैंक से संपर्क करें।

