अब सुविधा एप से भी कर सकते रूफटाप सोलर के लिए आवेदन
मुजफ्फरपुर: प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना को लेकर केंद्र और राज्य दोनों सरकार काफी गंभीर है। यह योजना काफी दिनों से चल रही है, लेकिन इधर बिजली विभाग की सक्रियता से रूफ टाप सोलर योजना पर तेजी से काम चल रहा है। शहर के कल्याणी, सरैयागंज एवं अन्य इलाकों में 100 से अधिक लोगों ने अपने घरों की छतों पर सोलर लगाने के लिए विभाग में आवेदन किया है। 50 से अधिक सोलर का सर्वे होकर उपभोक्ताओं की छतों पर लगाया गया है।
इसको वृहद रूप देने के लिए 23 जनवरी को माड़ीपुर बिजली कार्यालय में सोलर लगाने के लिए स्पेशल कैंप लगाया जाएगा। इसमें सोलर लाइट लगाने वाली कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। उपभोक्ता के पास अगर पैसे नहीं है तो ईएमआई की सुविधा प्रदान की जाएगी।

