दिनदहाड़े छठवीं की छात्रा के अपहरण का प्रयास
कानपुर : बिळूर में सोमवार दिनदहाड़े छठवीं कक्षा की छात्रा को अगवा करने की कोशिश की गई। छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। रास्ते में स्कूटी सवार महिला ने उसे टाइम पूछने के बहाने रोका और अचानक हाथ में इंजेक्शन लगा दिया। उसके बेहोश होते ही स्कूटी से कहीं ले जाने लगी। छात्रा को शिवराजपुर क्रासिंग के नजदीक होश आ गया और उसने कूदकर जान बचाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मंधना नई बस्ती निवासी अनीता यादव की बड़ी बेटी मुस्कान मंधना बिठूर रोड के एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है। अनीता के मुताबिक, वह सुबह 9.15 बजे घर से पैदल ही स्कूल के लिए निकली। दोपहर 1.41 बजे उनके मोबाइल पर काल आई, जिसमें मुस्कान ने रोते हुए खुद को शिवराजपुर में होने की जानकारी दी। उसने बताया कि एक स्कूटी सवार महिला उसके अपहरण का प्रयास कर रही थी। अनीता भाई के साथ शिवराजपुर थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने उन्हें घटनास्थल बिठूर में होने की बात कही। उन्होंने बिठूर थाने में तहरीर दी। मुस्कान ने पुलिस को बताया कि रास्ते में सफेद स्कूटी सवार महिला ने उससे टाइम पूछा। उसका चेहरा दुपट्टे से ढंका हुआ था। बातचीत के दौरान उसका हाथ पकड़ा और अचानक इंजेक्शन लगा दिया। वह आधी बेहोशी की हालत में पहुंच गई। छात्रा के
मुताबिक महिला ने पहचान
मुताबिक महिला ने पहचान छिपाने के लिए उसकी यूनिफार्म बदलकर दूसरे कपड़े व जूते पहना दिए। उसे शिफा गारमेंट्स शिवराजपुर लिखी एक पालीथीन में समोसे, खिलौने के साथ करीब 600 सौ रुपये दिए। वह शिवराजपुर क्रासिंग पर पहुंचीं तो रेलवे फाटक बंद था। क्रासिंग पर जाम लगा हुआ था। वह स्कूटी से कूदकर भाग निकली। महिला ने उसके पीछे आने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ की वजह से बच गई। महिला स्कूटी लेकर भाग निकली।
मुस्कान के मुताबिक
मुस्कान के मुताबिक उसने फूल विक्रेता के मोबाइल से मां को काल कर घटना की जानकारी दी। अनीता ने शिवराजपुर के पास दाह रुदपुर निवासी भाई पवन यादव को सूचित किया। वह तुंरत मुस्कान के पास पहुंचे। अनीता बेटी को लेकर पहले शिवराजपुर फिर बिठूर थाने पहुंची। बिठूर इंस्पेक्टर प्रेमनारायण विश्वकर्मा ने बताया तहरीर मिली है। छात्रा घबराई हुई है। महिला सिपाही जानकारी जुटा रही है। कैमरों को खंगाला जा रहा है। जिस गारमेंट्स की दुकान की पालीथिन मिली उस दुकानदार ने पालीथीन को छह माह पुराना बताया है।

