जहरीला पदार्थ खाकर दंपती ने दी जान, किया था प्रेम विवाह
कानपुर, कल्याणपुरः पतरसा के कैपिटल बिहार कालोनी में किराए पर रह रहे ट्रक चालक व उसकी पत्नी ने रविवार देर रात अपने कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया। स्वजन आनन फानन में निजी अस्पताल फिर एलएलआर अस्पताल (हैलट) ले गए जहां देर रात आधा घंटे के अंतयात पर दोनों ने दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह सूचना पर पनकी पुलिस ने पहुंचकर पूछताछ की लेकिन घटना के कारणों का पता नहीं चला है।
पनकी थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौकी अंतर्गत पतरसा गांव के पास स्थित कैपिटल बिहार कॉलोनी में किराए पर रहने वाले 25 वर्षीय अल्केश सचान और उसकी पत्नी 22 वर्षीय सलोनी ने रविवार देर रात उसने और अल्केश ने नौबस्ता के लकी ट्रांसपोर्ट के पास अपने मित्रों के साथ पार्टी की थी। इसके बाद अल्केश कैब बुक कर शाम 8:30 बजे तक घर आ गया। अतुल लगभग एक घंटे बाद घर आया।
देर रात मां सविता ने अल्केश को उल्टियां होने की बात बताई। थोड़ी देर बाद अल्केश ने बगल के कमरे में मौजूद मां को फोन मिलाया और सीने में दर्द होने की बात कही। मां के कहने पर छोटा भाई अतुल, पिता अरविंद और स्वजन घर में स्थित आकेश के कमरे पर पहुंचे और आकेश से दरवाजा खोलने को कहा। अतुल ने बताया कि दरवाजा खोलते ही अल्केश और भाभी सलोनी गंभीर अवस्था में दिखे। पास में ही सल्फास पाउडर का पैकेट पड़ा मिला। जहरीला पदार्थ खाने की आशंका पर दोनों को नौचस्ता के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हैलट भेज दिया गया। रात 12 बजे अल्केश और 12:30 बजे पत्नी सलोनी की मृत्यु हो गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच
अस्पताल से मनोज नामक व्यक्ति ने स्वरूप नगर पुलिस को सूचना दी। पनको पुलिस ने स्वजन से पूछताछ की। पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चला है। किसी पक्ष से कोई आरोप नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
तीन वर्ष पूर्व किया था प्रेम विवाह
अल्केश के छोटे भाई अतुल ने बताया कि सलोनी एक माल में नौकरी करती थी, जहां अल्केश बैटरी रिक्शा चालक थे। दोनों में प्रेम होने के बाद स्वजन की सहमति से 24 अक्टूबर 2021 को दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी में कभी कोई विवाद देखने को नहीं मिला।

