क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर हड़पे 6.83 लाख रुपये
कानपुर : लुभावने आफर बता क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर साइबर ठग ने एक युवक से कुछ जानकारी जुटाई। इसके बाद उनका मोबाइल हैक हो गया और उनके तीन क्रेडिट कार्डों से करीब 6.83 लाख रुपये निकल गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित ने चकेरी थाने में आइटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।
![]() |
| फोटो |
अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड
श्याम नगर के सुजातगंज निवासी संतोष कुमार तिवारी के मुताबिक, उनके पास 16 जनवरी की शाम एक काल आई। फोन करने वाले ने खुद को क्रेडिट कार्ड विभाग से बताते हुए कहा कि बिना किसी औपचारिकता के अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं और मेरी सारी जानकारी ले ली। अचानक से मोबाइल हैक हो गया। मोबाइल बंद होकर दोबारा चालू हुआ तो रेडमी की जगह वीवो कंपनी का डिस्पले दिखने लगा।
इसी दौरान आरबीएल क्रेडिट कार्ड
इसी दौरान आरबीएल क्रेडिट कार्ड से 4,65,499 रुपये, एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से 1,47,396 रुपये और एसबीआइ के कार्ड से 70 हजार रुपये निकल गए। चकेरी थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में साइबर सेल की मदद ली जाएगी।

