कुवैत से बोला शौहर, तुम खुद तलाक ले लो वरना मैं तुम्हें दे दूंगा तीन तलाक
कानपुर : चमनगंज में ससुरालीजन ने महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। कुवैत में रह रहे पति ने फोन पर गाली गलौज करते हुए धमकाया कि खुद तलाक ले लो वरना तीन तलाक दे दूंगा। पीड़िता ने पति और ससुरालीजन के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
चमनगंज नाला रोड निवासी फौजिया सिद्दीकी ने बताया कि 16 नवंबर 2019 को उसका निकाह शारिक सिद्दीकी से हुआ था। निकाह के कुछ दिनों बाद ही पति कुवैत चला गया। ननद फातिमा, सास फरहत काजिम और ससुर मो. काजिम दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। शारिक ने भी फोन पर धमकाया कि अगर वह घरवालों की बात नहीं मानेगी तो वह तीन तलाक दे देगा। इससे अच्छा है कि वह खुद तलाक दे दे।

