जनरेटर चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
बस्ती। जिले में थाना हरैया पुलिस, एसओजी टीम और सर्विलांस टीम ने मिलकर एक बड़ी चोरी की घटना का सफल अनावरण किया है। यह घटना 17-18 जनवरी 2025 की रात को ग्राम पेंदा में हुई थी, जहां एक प्रतिष्ठित व्यापारी के जनरेटर चोरी हो गए थे।
पुलिस ने 72 घंटे के भीतर ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान शिवम राजभर, जगदीश राजभर और प्रिंस शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो जनरेटर और एक पिकअप वाहन बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 1.75 लाख रुपये है।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन की विशेष भूमिका रही है, जिन्होंने जनपद बस्ती में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध नाकाबंदी अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत ही थाना हरैया पुलिस, एसओजी टीम और सर्विलांस टीम ने मिलकर इस मामले का अनावरण किया है।

