तेल चोर गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम हैं - अंकुर पाण्डेय, प्रिंस वर्मा, मिन्टू उर्फ दीवेन्द्र शेखर शर्मा, भीम पाण्डेय, राकेश कुमार गुप्ता और अतुल पटेल। इनमें से कुछ अभियुक्तों का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है।
पुलिस ने इस मामले में थाना छावनी पर मुकदमा दर्ज किया है और अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन के निर्देशन में की गई है।
पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे नाकाबंदी अभियान के तहत थाना छावनी पुलिस व स्वाट टीम बस्ती की संयुक्त टीम द्वारा बुधवार को थाना छावनी क्षेत्र ग्राम पचवस नेशनल हाईवे अंडरपास के पास से सड़क किनारे वाहनों से डीजल चोरी करने वाले शातिर चोरों के विरुद्ध प्रभावी ढंग से कार्यवाही करते हुए 06 नफर अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर 1350 लीटर चोरी के डीजल और डीजल चोरी करने के उपकरण की बरामदगी की गयी।
गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना छावनी पर मु0अ0सं0-24/2025 धारा 35(1), 317(2), 317(5) Β.N.S. व 207 M.V. Act पंजीकृत कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1- अंकुर पाण्डेय पुत्र सुरेश पाण्डेय उम्र करीब 24 वर्ष निवासी मुस्तफाबाद थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकर नगर (उ0प्र0) |
2- प्रिंस वर्मा पुत्र जिलाजीत वर्मा उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम गनेशपुर बेसौरा थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या (उ0प्र0) |
- मिन्टू उर्फ दीवेन्द्र शेखर शर्मा पुत्र राज कुमार शर्मा उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम भटपुरा थाना भीटी जनपद अम्बेडकर नगर (उ0प्र0)|
3 4- भीम पाण्डेय पुत्र शीतला पाण्डेय उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम मुस्तफाबाद थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकर नगर (उ0प्र0) |
5- राकेश कुमार गुप्ता पुत्र मखौड़ी गुप्ता उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम नगरा बदली थाना छावनी जनपद बस्ती |
6- अतुल पटेल पुत्र रतीपाल पटेल उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम सारंगपुर बालिनवा थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकर नगर (उ0प्र0)|
बरामदगी का विवरण-
1- कुल 1,350 लीटर डीजल।
2- एक कार स्विफ्ट डिजायर गाड़ी संख्या- UP-53-DR-5944।
3- एक अदद पिलास, दो अदद पेचकस, एक अदद सलाई रिंच, प्लास्टिक पाइप, कीप, 30 लीटर के 03 गैलन डीजल भरा हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त 1-अंकुर पाण्डेय का आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 84/2020 धारा 419, 420, 467, 468, 471 IPC थाना अकबरपुर जिला अम्बेडकरनगर (उ0प्र0)।
2- मु0अ0सं0 250/2022 धारा 352, 411 IPC थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकर नगर (उ0प्र0)।
गिरफ्तार अभियुक्त 2- प्रिंस वर्मा का आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 154/2023 धारा 308, 323, 325, 427, 506 IPC थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या (उ0प्र0)।
गिरफ्तार अभियुक्त 4- भीम पाण्डेय का आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0-203/2024 धारा-305, 317(2), 331(4) B.N.S. थाना भाटी जनपद अम्बेडकर नगर (उ0प्र0))
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
थानाध्यक्ष छावनी भानू प्रताप सिंह, प्रभारी स्वाट टीम सन्तोष कुमार, झारखण्डेय पाण्डेय, रितेश कुमार सिंह, राघवेंद्र दबे, जितेन्द्र मौर्य, लवकुश कुमार सिंह, मुकेश यादव, अवनीश सिंह, पवन तिवारी, सुभेन्द्र तिवारी, अभिलाष प्रताप सिंह, किशन सिंह स्वाट टीम बस्ती।

