सड़क किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चुराता था गिरोह, कप्तानगंज पुलिस ने तीन चोरों को..
बस्ती। पुलिस ने एक बड़ी डीजल चोरी की घटना का अनावरण किया है, जिसमें 3 अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया गया है। ये चोर हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 450 लीटर डीजल और चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम हैं सचिन मिश्रा, सत्यम दुबे और पवन कुमार गुप्ता। इनमें से एक अभियुक्त सचिन मिश्रा का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने इस मामले में थाना कप्तानगंज में मुकदमा दर्ज किया है और अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया है।
पूरा मामला
पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन द्वारा जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे नाकाबंदी अभियान के तहत थाना कप्तानगंज व एस0ओ0जी0 टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में हाईवे किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के 03 अभियुक्तों यथा क्रमशः सचिन मिश्रा पुत्र कृष्ण प्रसाद मिश्रा, सत्यम दुबे पुत्र अनिल दूबे और पवन कुमार गुप्ता पुत्र राम सागर गुप्ता को गड़हा गौतम ओवर ब्रिज से पहले राजपूत ढाबा के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1-50 लीटर के नीले व काले रंग के 09 गैलेन (कुल 450 लीटर डीजल) बरामद किया गया।
गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कप्तानगंज मु0अ0सं0-15/2025 धारा-317(2), 317(5) B.N.S. पंजीकृत कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1- सचिन मिश्रा पुत्र कृष्ण प्रसाद मिश्रा उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम जीजी रामपुर थाना छावनी, सत्यम दुबे पुत्र अनिल दुबे उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम नगरा दुबे थाना हरैया और पवन कुमार गुप्ता पुत्र राम सागर गुप्ता उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम ककरा खुर्द थाना परसरामपुर
गिरफ्तार अभियुक्त 1- सचिन मिश्रा का आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0-155/2024 धारा-385, 427, 506 IPC थाना छावनी बस्ती।
बरामदगी का विवरण-
1-50 लीटर के नीले व काले रंग के 09 गैलेन (कुल 450 लीटर डीजल)।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
मामले में प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज उपेन्द्र कुमार मिश्र, चन्द्रकान्त पाण्डेय, सुरेश कुमार कुशवाहा, यशवंत यादव, एस0पी0 चौहान, रमेश यादव, इरशाद खान, अभय उपाध्याय, धर्मेन्द्र, शिवम यादव एस०ओ०जी० शामिल रहे।

