फंदे से लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव..सनसनी
बस्ती: जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के सुरुआर कला गांव में 20 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटकता मिला है। गांव के संतोष कुमार का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मृतक के पिता जगदीश को सुबह करीब नौ बजे हुई,
जब वह बेटे के कमरे में गए तो देखा कि बेटा रस्सी के सहारे छत की कुंडी में लटक रहा था। उन्होंने बताया कि इसकी दिमाग की हालत पिछले दो वर्षों से ठीक नहीं चल रही थी।
इलाज गोरखपुर के मानिसक चिकित्सक के यहां से चल रहा था। उनके चार बेटों में तीन बेटे शहर में रहते हैं। मृतक बेटा संतोष साथ में घर में रहता था। पत्नी की मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

