भूमि विवाद के दौरान झोपड़ी में लगी आग,मामले में दोनों पक्ष...
बस्ती। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चेरूइया गांव में दो पक्षों में चल रहे भूमि विवाद के बीच एक झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। दोनों पक्षों ने कप्तानगंज पुलिस से शिकायत किया था। बाद में आपसी सुलह कर विवाद खत्म कर लिया।
![]() |
| सांकेतिक फोटो |
पूरा मामला चेरूइया गांव में विजय उर्फ अमन पुत्र हरिश्चंद्र और सुदेश पुत्र बृजलाल के बीच में लंबे समय से भूमि का विवाद चल रहा है। मंगलवार को विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके थोड़ी देर बाद दोनों लोगों के घरों के बीच में बने एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। इसमें किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। मामला थाने तक पहुंचा तो दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया, लेकिन बाद में मामला सुलह हो गया।

