भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी 'मनरेगा' योजना, महुलानी बुजुर्ग में... मजदूरों की उपस्थिति...
- 42 मनरेगा मजदूर धरातल छोड़ उपस्थिति पंजिका में कर रहे काम लगी हाजिरी
- साइड पर मजदूर नदारद भ्रष्टाचारी जिन ने लगवाई हाजिरी
- महुलानी बुजुर्ग में राम दौर के बाग से सीता राम चौधरी के घर तक मिट्टी पटाई कार्य का मामला
बस्ती। देश की सबसे बड़ी रोजगार योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार एक्ट (मनरेगा) अब पूरी तरीके से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। भ्रष्टाचार इस योजना में भी सेंधमारी करके पूरी योजना पर पलीता लगा दिया है। इस योजना का मकसद था कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों को रोजगार मिल सके ताकि वे रोजगार के लिए बाहरी प्रदेशों में ना जाएं। मगर मनरेगा के जिम्मेदारों ने ही इस योजना में इस कदर लूट मचाई कि सरकार की पूरी मंशा धराशाई हो गई।
दुबौलिया के महुलानी बुजुर्ग
पूरा मामला विकास खण्ड दुबौलिया के महुलानी बुजुर्ग में राम दौर के बाग से सीता राम चौधरी के घर तक मिट्टी पटाई कार्य चल रहा है। जहां साइड पर ऑनलाइन 42 जॉब कार्ड धारक मिट्टी पटाई का कार्य कर रहे है। जो धरातल पर नदारद रहे।
ग्रामीणों का कहना
ग्रामीणों ने बताया प्रधान प्रतिनिधि तीन दिन पहले कुछ मजदूर लेकर चकरोड पटाई का कार्य करवा रहे थे आज यहां कोई मजदूर कार्य नहीं कर रहे है। मिट्टी पटाई के नाम पर घास खुरचवा कर सरकारी धन निकालने के फिराक में है। प्रधान प्रतिनिधि के कार्यों से ग्रामीणों में रोष व्याप्त देखने को मिला।
इस संबंध तकनिकी सहायक राकेश धर दूबे ने बताया कि हमारे द्वारा कार्य तभी नपाई होती है जब मस्टरोल पूर्ण होता है। जानकारी हो चुकी है आते जाते समय मै उसे देख लेता हूं।


