प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान
गुवारा कौशांबी: करारी क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। पहले युवती और उसकी मौत के बाद युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त की। 18 वर्षीय युवक और हम उम्र युवती स्वजातीय थे। दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। लगभग 25 दिन पहले थाने में शादी के लिए पंचायत भी हुई थी, लेकिन बात नहीं बनी थी। ग्रामीणों के मुताबिक परिवार वाले शादी को तैयार नहीं थे।
इसी से परेशान होकर गुरुवार की भोर युवती ने जहर निगल लिया था। परिवार वाले आनन फानन युवती को लेकर मंझनपुर के निजी अस्पताल गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रेमिका की मौत से आहत युवक ने गुरुवार की शाम को ही जहर खा लिया। स्वजन जब तक नजदीकी निजी अस्पताल लेकर गए, तब तक मौत हो गई।


