गोंडा जनपद में हुए सड़क हादसे में बस्ती निवासी शिक्षिका की दर्दनाक मौत।
बस्ती. गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के अयोध्या गोरखपुर हाईवे पर (लोलपुर) के पास स्कूटी से स्कूल जा रही बस्ती जनपद के छावनी थाना क्षेत्र के खेमराजपुर की रहने वाली सविता सिंह (40) पत्नी पंकज सिंह गोंडा जनपद के नवाबगंज में स्थित कस्तूरबा विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात थी वह अयोध्या जनपद में स्थित अपने आवास से मंगलवार की सुबह स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही थी। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने ठोकर मार दी। जिससे मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच पड़ताल में जुड़ गई।


