हर्ष फायरिंग करता वीडियो प्रसारित, जांच में जुटी पुलिस
इटवाः हर्ष फायरिंग करते हुए एक युवक वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। वीडियो इटवा कस्बे स्थित बिस्कोहर मार्ग का बताया जा रहा है। यह वीडियो दीपावली के दिन का बताया जा रहा है। वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और जांच प्रक्रिया में जुट गई है।
![]() |
| सांकेतिक |
प्रसारित वीडियो में दिखाया जा रहा है कि एक युवक रिवाल्वर लिए है और आसमान की तरफ हवा में हर्ष फायरिंग कर रहा है। फायरिंग करने वाला युवक इटवा का बताया जा रहा है। हालांकि इस प्रकार की हर्ष फायरिंग नियम विरुद्ध है। फिर भी युवक कानून को दरकिनार कर ऐसा कर रहा है। प्रसारित वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग ये भी चर्चा कर रहे हैं कि ऐसे ही मामले होते रहे तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है।


