सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत
दयालगंजबाजार : धौरहरा गांव निवासी राम दौड़ पाल उम्र 60 वर्ष की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बुधवार की शाम साइकिल से देवसर बाजार बाल कटाने गया हुआ था। वापस आते समय धनेपुर मोड गैस एजेंसी के सामने देवसरा की तरफ़ से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से दुखी साइकिल समेत सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से दुर्घटना कर भाग रहे बोलेरो को बाइक से दौड़ाकर पकड़ लिया गया। घायल को उसी में बोलेरो में रखकर जौनपुर इलाज के लिए ले जाया जा रहा था कि रास्ते में राम दौड़ पाल की सांस थम गई।


