मदरसे में शारीरिक शोषण का आरोप
हस्दोई: सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला ने युवक पर शारीरिक शोषण करने और भाई को गायब करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कछौना के गांव की महिला ने बताया कि सात वर्ष पहले युवक ने सरकारी नौकरी लगवाने की बात कही थी। वह युवक के झांसे में आ गई थी। इसी बहाने युवक उसे कछौना के एक मदरसे में ले गया था, जहां पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे, उसका वीडियो बना लिया था। इसके बाद वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा।


