आस्ट्रेलिया में बनेगा विश्व का सबसे ऊंचा राम मंदिर
Desk News. रामजन्मभूमि के बाद आस्ट्रेलिया में भगवान राम का विश्व का सबसे ऊंचा मंदिर बनेगा। भूमि पूजन 2025 में आस्ट्रेलिया के पर्थ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों संपन्न कराने की योजना है। प्रस्तावित मंदिर की ऊंचाई 721 फीट होगी। मंदिर का निर्माण आस्ट्रेलिया की इंटरनेशनल श्रीराम वैदिक एंड कल्चरल यूनियन कराएगी।
श्रीराम टेंपल फाउंडेशन के सचिव आमोद प्रकाश कटियार ने शुक्रवार को अयोध्या के होटल कृष्णा पैलेस में कुछ न्यूज चैनलों से बताया कि आस्ट्रेलिया के पर्थ में बनने वाला मंदिर 150 एकड़ क्षेत्रफल में होगा। भव्य राम मंदिर पांच मंजिल का होगा और डिजाइन प्रसिद्ध आर्किटेक्ट सीबी सोमपुरा व आशीष सोमपुरा से तैयार कराई जाएगी। इन्होंने ही अयोध्या के राम मंदिर की डिजाइन तैयार की है। मंदिर मार्ग पर 101 फीट ऊंची हनुमान जी की मूर्ति भी लगाई जाएगी। मंदिर परिसर में सप्तसागर बनेगा। उसमें 51 फीट ऊंची भगवान शिव की मूर्ति लगाई जाएगी।


