कृषि निवेश मेले का आयोजन, पराली प्रबंधन के साथ रबी फसल बीमा के साथ...
बस्ती। गुरुवार को कप्तानगंज ब्लाक के सभागार में बीडीओ प्रवीन कुमार की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय कृषि निवेश मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान
सहायक कृषि अधिकारी अरुण कुमार द्वारा पराली प्रबंधन, रबी फसल बीमा, गेहूं, चना, सरसों, मटर आदि के बारे में जानकारी दिया।
वहीं बीटीएम राजेश कुमार ओझा द्वारा गेहूं की उचित समय पर बुवाई एवं रासायनिक खाद उर्वरकों का प्रयोग खेतों में कैसे किया जाए दिया।
राजेश ओझा द्वारा द्वारा कीट रोगों के प्रबंधन एवं रासायनिक दवाओं के उपयोग के बारे में बताया। जिले से आए मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के अमित श्रीवास्तव द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड के बारे में किसानों को जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एडीओ पंचायत सुशील कुमार, एडीओ कृषि रक्षा नवीन सिंह, प्राविधिक सहायक कृषि आलोक कुमार, एटीएम मारकंडेय मिश्रा,एटीएम मनोज कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर संग्राम मौर्य, वह प्रगतिशील किसान कपिल देव चौधरी सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।


