पराली जलाने के दौरान गन्ने के खेत में लगी आग..
बस्ती। गुरुवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भैरपुर गांव में खेत में पराली जलाने से बगल में स्थित गन्ने के खेत में आग लगने से करीब एक बीघा गन्ने की फसल जलकल खराब हो गई। आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार भैरोपुर गांव निवासी संतराम फरेंदा सेगर निवासी अनिल सिंह के खेत को (बटैया) पट लेकर खेती करते हैं। धान के फसल की कटाई करने के बाद बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 2 बजे खेत मे परली जल रहे थे तभी अचानक परली जलते जलते बगल में स्थित फरेंदा सेंगर गांव निवासी राम यज्ञ के गन्ने के खेत को भी अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते गन्ने के करीब एक बीघा के खेत में आग लग गई।
आग लगने की सूचना पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद के बाद आग पर काबू पाया।


