दो बाइक की टक्कर में श्रमिक की मौत
बस्ती। जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बनकटी के वार्ड संख्या एक अंबेडकर नगर (बांसापार) के एक श्रमिक की बाइक की टक्कर में मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बांसापार निवासी 35 वर्षीय विमल कुमार मजदूरी करता था।
पत्नी अनंता के अलावा बेटी नैना, बेटा राजन और दो वर्षीय बेटे की जिम्मेदारी विमल पर थी। बुधवार देर शाम करीब सात बजे वह लालगंज बाजार से मजदूरी करके घर वापस आ रहे थे।
घर पहुंचने से दो किमी पहले अनुपाखोर प्राइमरी स्कूल के पास बाउंड्रीवाल से सटकर कुछ लोग ट्रैक्टर लगाकर सड़क किनारे धान की मड़ाई करा रहे थे। धूल की वजह दोनों बाइक सवार को आगे कुछ दिखाई नहीं पड़ा।


