संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
बस्ती। जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के बैरागल पेट्रोल पंप के निकट गुलौरी खुर्द गांव में रामजानकी मार्ग के बगल में स्थित बाग में एक 45 वर्षीय अधेड़ का शव आम के पेड़ की डाल से गमछे से लटकता मिला।
बैरागल गांव निवासी ब्रहमादीन रामजानकी मार्ग के बगल के बैरागढ़ गांव में रहता था। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में उसका लटकता शव मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और फोरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। भाई देवतादीन ने बताया कि वह नशे का आदी था। उसकी तबीयत ठीक नहीं रहती थी। वह प्रतिदिन परिवार के साथ भोजन करता था, लेकिन रात वह झोपड़ी में आकर बिताता था।


