लारेंस विश्नोई का नाम लेकर धमकाने वाले धराए,यू-ट्यूबर से हुए विवाद के दौरान..
बस्ती। जिले के कोतवाली पुलिस ने यू-ट्यूबर से हुए विवाद के मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया है। बहुचर्चित गैंगस्टर लारेंस विश्नोई का नाम लेकर धमकाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
शहर कोतवाल ने बताया कि सर्विलांस की मदद से संतोष पटेल उर्फ संतोष चैलेंज, शोभित मिश्रा निवासी सिहारी थाना पुरानी बस्ती, अनुराग कुमार वर्मा उर्फ रोहित राइडर निवासी मुस्तफाबाद थाना वाल्टरगंज, बब्लू दूबे निवासी अहिरौलियानयन थाना पैकोलिया को शहर के शिवा कालोनी के पास गिरफ्तार किया गया है।
#BastiPolice थाना कोतवाली पुलिस द्वारा यूट्यूबर से हुए आपसी विवाद के सम्बन्ध में घटना का अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार- pic.twitter.com/qVEsU1DUX0
— BASTI POLICE (@bastipolice) November 14, 2024
एसएचओ राना ने बताया कि ये लोग अपने आप को लारेंस विश्नोई गैंग से संबंध रखने वाला बताया था, अभी तक की जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर लारेंस विश्नोई के साथ घटना में संलिप्त होने के कोई साक्ष्य नहीं मिला है।
चारों आरोपित महिला यू-ट्यूबर को देख लेने की धमकी दिए थे। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी चौकी मडवानगर अतुल कुमार अंजान, प्रभारी चौकी सदर अस्पताल विश्वमोहन राय, प्रभारी चौकी रौता अरुण पाण्डेय, मुख्य आरक्षी रामेश्वर प्रसाद गौड़ व आरक्षी धनन्जय यादव शामिल रहे।


