पशुओं की नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्रियों में छापेमारी
• कानपुर और अलीगढ़ में छापे अधिक मात्रा में होने के चलते फैक्ट्री में छोड़नी पड़ी दवाएं• बिक्री के दस्तावेज के आधार पर ड्रग विभाग की ओर से कई शहरों में की जा रही कार्रवाई
कानपुर : पशुओं की नकली दवा बनाने वाली दोनों फैक्ट्रियों में दो दिन से ड्रग विभाग बड़ी कार्रवाई कर रहा है। विभाग की ओर से कानपुर, अलीगढ़, फर्रुखाबाद के साथ कई शहरों पशुओं की दवा बनाने वाली फर्म की फैक्ट्रियों में छापे मारे गए। शहर में छापेमारी के दौरान फैक्ट्रियों - में अधिक मात्रा में दवाएं मिलने के कारण विभाग ने स्टाक को फैक्ट्री में ही सील किया।
सूत्रों के मुताबिक ड्रग विभाग शहर में बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर के साथ नशे की दवाएं बेचने वाले तथा अधोमानक दवाओं की बिक्री करने वालों पर छापेमारी कर कार्रवाई कर रही है। विभाग ने जानकारी पर शहर में संचालित पशुओं की दवा बनाने वाली कई फैक्ट्री में छापा मारा। एक अधिकारी ने बताया कि दो दिन से छापेमारी चल रही है। बड़ी मात्रा में नकली दवाओं का स्टाक मिला है। जिसे सील कर वहां पर मिलने वाले दस्तावेज के आधार पर अन्य शहरों की फैक्ट्री में भी छापा मारा जा रहा है। जिससे पशुओं की नकली दवा का आरोपितों पर कार्रवाई की जा सके।
शहर की फैक्ट्रियों में मंगलवार से शुरू हुई कार्रवाई 48 घंटे से अधिक समय तक चली। इसमें दवा के साथ ही साल्ट, उपकरण सहित अन्य सामग्री को फैक्ट्री में रखकर सील कर दिया गया। छापेमारी में अधिकारियों ने करीब दो दर्जन दवाओं के नमूने लिए। शहर के साथ ही फैक्ट्री में बनाई जाने वाले नकली दवा का कारोबार कई जिलों में चल रहा है। जिसके खिलाफ विभाग छापा मार रहा है।


