इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो किया वायरल
कानपुर : इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो प्रचलित करने की धमकी देकर कई माह तक दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने बात मानने - से इन्कार किया तो इंटरनेट मीडिया पर अश्लील वीडियो प्रचलित कर दिया। पीड़िता की बहन ने कल्याणपुर पुलिस को तहरीर दी है।
मंधना निवासी युवती ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बहन बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। मुहल्ले में - रहने वाली सहेली के माध्यम से मैनपुरी निवासी युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। युवक कल्याणपुर में किराये का कमरा लेकर रहता है। युवक ने चार जून 2024 को खाना देने के बहाने किशोरी को घर बुलाया और जबरन दुष्कर्म किया।
इस दौरान उसने अश्लील वीडियो (porn videos) बना लिया और धमकी देकर अगस्त माह तक कई बार बुलाकर दुष्कर्म किया। बाद में बहन ने आने से मना किया तो युवक ने 25 अगस्त को आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर प्रचलित कर दीं। किशोरी ने आरोपित के मैनपुरी में रहने वाले बहनोई और बहन से शिकायत की। दोनों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। कल्याणपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


