बस्ती में सात ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस
बस्ती। जिले के बीडीओ सल्टौआ गोपालपुर अनिल कुमार यादव ने कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में सात ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें पांच ग्राम विकास व दो ग्राम पंचायत अधिकारी शामिल है। नोटिस में कहा गया है कि किसान सम्मान निधि एवं पेंशन के 7941 लाभार्थियों की फैमिली आइडी बनाई जानी है। एक भी आइडी नहीं बनाई गई है।
आइडी न बनाए जाने से शासन की मंशा पूरी नहीं हो पा रही है। वीडीओ तनवीर अशरफ, सेराज अहमद, चंद्रशेखर, अखिलेश शुक्ल, अनुरोध श्रीवास्तव एवं ग्रापंअ शिव शंकर यादव व अरुणेश पाल से स्पष्टीकरण मांगा गया है।


