किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बस्ती। जिले के गौर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी को घर से उठा कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को गौर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया। पुलिस के अनुसार रविवार को सूचना मिली कि गौर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को उसके घर से उठा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोपित अनीस उर्फ फूलचंद पुत्र विनोद कुमार गौर वाल्टरगंज मार्ग पर बेलहिया पावर हाउस के समीप मौजूद है और कहीं भागने के फिराक में है।
![]() |
| फोटो - AI |
मौके पर पहुंची पुलिस उसे घेर कर धरदबोचा। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि बीते सात नवंबर को उसका पति निमंत्रण पर घर से बाहर गया था। वह व उसकी 14 वर्षीय पुत्री घर पर मौजूद थी।
रात करीब 12 बजे उसी के गांव के अनीश उर्फ फूलचंद उसके घर आया और उसकी पुत्री का मुंह बंद कर घर से बाहर उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में जब काफी खोजबीन किया गया तो उसकी पुत्री मिल गई।
उसकी पुत्री ने जब आपबीती बताई, तब वह उलाहना देने आरोपित के घर जाकर उसके पिता से घटना के बारे में जानकारी दी। इस पर वह उल्टा उसी पर भड़क उठा और अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित की तलाश कर ही रही थी कि रविवार को वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।


