पोखरे में मिला था शव सात पर हत्या का मुकदमा
बस्ती। जिल के कलवारी पुलिस ने थन्हवामुडियारी में दो परिवार के सात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। गांव के 42 वर्षीय जितेन्द्र का शव छह नवंबर को पोखरे में मिला था।
गांव की चमेली ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पति जितेन्द्र को विपक्षी एकराय होकर घर ले गए। हत्या कर गांव के तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शशिकला, पुष्पावती समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पक्ष में रंजिश भी बताई जा रही है। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि यदि कोई निर्दोष होगा तो पुलिस की विवेचना में सामने आ जाएगा।


