ट्रैक्टर-ट्राली की ठोकर से स्कूटी चालक की मौत
बस्ती। जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बरहुआं गांव में सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली की ठोकर से स्कूटी चालक की मौत हो गई।
आप को बता दे बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बरहुआं गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्राली की ठोकर से स्कूटी चालक सोनहा थाना क्षेत्र के कोठिली निवासी अशोक चौहान पुत्र सीताराम घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। मौत से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया।


