सड़क हादसे में सिक्योरिटी गार्ड की मौत...
बस्ती। शनिवार की सुसुबह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा के पास सड़क हादसे में कर्मा देवी डिग्री कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे, युवक की मौत हो गई। बता दे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा के पास सड़क हादसे में हरैया थाना क्षेत्र सहसराव के 35वर्षीय मोहित तिवारी पुत्र सुभाष चंद्र की मौत हो गई।
मृतक अपने पिता के इकलौते पुत्र थे जो बस्ती में अपने परिवार के साथ रहते थे। मोहित बस्ती में कर्मा देवी विद्यालय पर सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्य करते थे। अपनी पत्नी शैलेश तिवारी और 9 साल के बेटे शिवाय के साथ बस्ती में रहते थे।
जानकारी के मुताबिक मृतक अपने गांव जा रहा था इसी बीच उनकी मोटरसाइकिल में तेल खत्म हो गया। जिस के बाद गाड़ी खड़ी कर वह ढाबे की तरफ पैदल जा रहे थे इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। ढाबावालों ने हादसे की सूचना कप्तानगंज पुलिस को दी। पहुंची पुलिस और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दीपक दुबे ने बताया शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है।
वहीं आप पास के लोगों ने बताया घटना के बाद कई घंटे तक शव सड़क पर पड़ा रहा।


