तीन घरों से जेवर व नकदी चोरी
बस्ती। जिल के हरैया थाना क्षेत्र के जोगापुर व खेतियार गांव में शुक्रवार की देर रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। जोगापुर गांव में ब्रह्मानंद पाठक के घर में चोर पीछे के रास्ते छत पर चढ़कर सीढ़ी के सहारे घर में पहुंचे। वहां बाक्स का ताला तोड़कर जेवर व नकदी साफ कर दिया। इसके बाद चोरों ने गांव के ही बाबूलाल के मकान में पीछे के रास्ते प्रथम तल पर चढ़कर कमरे में रखी अलमारी व बाक्स तोड़कर जेवर व नकदी चुरा लिया।
खेतियार गांव निवासी उत्कर्ष तिवारी के घर को भी निशाना बनाया। चोरों ने घर में पीछे के रास्ते छत पर चढ़कर सीढ़ी रास्ते कमरे में पहुंचे। कमरे में अलमारी व बाक्स का ताला तोड़कर उसमें रखा जेवर आदि साफ कर दिया। सूचना पर हरैया पुलिस ने मामले की जांच की।


