धमकी व मारपीट का मुकदमा दर्ज
बस्ती। जिले के थाना क्षेत्र के नथऊपुर गांव में बुधवार को सुबह नौ बजे खेत में पराली फैलाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई।
पुलिस ने नथऊपुर गांव निवासी व अधिवक्ता महिनाथ त्रिपाठी की तहरीर पर आरोपित राजनाथ व अमरनाथ समेत चार पर पुलिस ने मारपीट, रुपये छीनने व धमकी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है।


