करंट की चपेट में आने से वृद्ध व्यक्ति की मौत,हाईटेंशन तार की चपेट
बस्ती। जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के पिकौरा चौधरी गांव में 60 वर्षीय वृद्ध की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। गांव निवासी रमेश सिंह पुत्र बेचन सुबह गन्ने के खेत में गए थे।
काफी समय बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं पहुंचे तो स्वजन को अनहोनी की आशंका सताने लगी। इसी बीच ग्रामीणों ने देखा कि रमेश के गन्ने के खेत में हाईटेंशन तार गिर गया है और गन्ने की पेड़ी धू-धूकर जल रही है।
जब स्वजन खेत के पास पहुंचे तो देखा कि रमेश उसी खेत में टूटे तार के समीप मृत अवस्था में पड़े हैं। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


