प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने..
बस्ती। जिले के कप्तानगंज कस्बे के एक निजी क्लीनिक में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। थाना क्षेत्र के पगार गांव के रहने वाले रामचन्द्र पांडेय की पुत्री विक्की प्रसव के लिए कई महीनों से मायके में रह रही थी।
पूरा मामला शुक्रवार को उसे जब प्रसव पीड़ा शुरू हुआ पर परिवार के लोग कप्तानगंज कस्बे के नगर रोड पर एक निजी क्लीनिक ले गए। वहां पर नार्मल प्रसव कराने के चक्कर में उसकी हालत बिगड़ती गई। नवजात का कुछ ही देर में मृत्यु हो गई। प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी तो महिला अस्पताल ले जाने के लिए रेफर कर दिया।
शाम करीब पांच बजे बस्ती पहुंचने से पहले ही प्रसूता ने भी दम तोड़ दिया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।


