रेलवे ट्रैक के बगल में मिला साधु का शव
बस्ती। गोरखपुर-लखनऊ रेल खंड पर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के उस्का गांव के निकट शुक्रवार की सुबह रेलवे ट्रैक के बगल में अज्ञात व्यक्ति का शव देखकर लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। शव की शिनाख्त कोतवाली थाना क्षेत्र के भैसहिया निवासी बालक दास उर्फ नफीकिर पुत्र राम बहाल के रूप में हुई है।
प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने बताया कि मनौरी ओवरब्रिज के बगल में बनकटा गांव में मंदिर है। मृतक मंदिर के साधु राम प्रसाद दास के यहां आता-जाता था। वह गुरुवार को भी मंदिर पर आया था व रात वहीं रुक गया। शुक्रवार की सुबह लगभग 5:30 बजे वह शौच के लिए रेलवे लाइन के किनारे गया था कि किसी ट्रेन की चपेट में आ गया।


