अंतरमहाविद्यालयीय एथलेटिक्स में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान
बस्ती: जनपद के दो होनहार खिलाड़ियों ने बलरामपुर में आयोजित सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में परचम लहराया है। प्रतियोगिता में शामिल चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय पद्मपुर पांडव नगर की प्रतिभागी खिलाड़ी प्रीती ने 100 मीटर दौड़ में पहला तथा 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं अवधेश मौर्य ने 400 मीटर की रेस में प्रथम तथा 800 मीटर की रेस में द्वितीय स्थान प्राप्त कर बस्ती के खिलाड़ियों का मान बढ़ाया है।
![]() |
| बलरामपुर में आयोजित अंतरमहाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बस्ती के विजेता खिलाड़ी प्रीती तथा अवधेश सौ.स्वयं |
शक्ति स्मारक संस्थान दुल्हनपुर जनपद बलरामपुर में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ, जिसमें खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। खिलाड़ियों की इस सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. हरिओम श्रीवास्तव, डा. रत्नेश सिंह, अमरदेव सिंह, मोहम्मद जमाल आदि ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की
कामना की है। (जासं)


