हत्यारोपित की तमंचा लहराते हुए फोटो हुआ वायरल, जांच में जुटी पुलिस....
बस्ती। जिले के नगर थाना क्षेत्र के बारीजोत गांव में एक युवक की आंख फोडकर हत्या के मामले में आरोपित सचिन की तमंचा लहराते हुए फोटो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है। अलग-अलग फोटो में वह तमंचा व एयरगन लहराते नजर आ रहा है। पुलिस ने वायरल फोटो के बारे में छानबीन शुरू कर दी है।
![]() |
| फोटो - अमर उजाला वेबसाइट से |
नगर थाना क्षेत्र के बकैनिया द्वीप निवासी सचिन कुमार पर आरोप है कि उसने बारीजोत निवासी रवि कुमार रावत की चाकू से आंख पर वार करके हत्या कर दी थी। मौके से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।
योगी जी हमारी मदद कीजिए...
रवि की हत्या के बाद उसका परिवार अस्त-व्यस्त हो गया है। उसके पिता यमुना प्रसाद को आंख से दिखाई नहीं देता है। उसने बहन रिंकी की शादी तय कर रखी थी। पत्नी सोनी छह साल की बेटी मानवी को गोद में लेकर विलाप कर रही थी। बोल रही थी कि योगी जी हमारी रक्षा करिए.... हमारी मदद करिए... आखिर हम अब किसके सहारे जिएं।


