कोर्ट के आदेश पर दो नामजद व तीन अज्ञात पर मुकदमा
बस्ती। विद्युत विभाग में मीटर रीडर के पद पर कार्यरत गौर थाना क्षेत्र के सरदहा हरनरायन निवासी प्रदीप ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह अनुसूचित जाति का है। 29 जुलाई को तेनुआ बाबागंज में विद्युत राजस्व वसूली कैंप लगा था, जिसमें वह भी मौजूद थे।
आरोप लगाया कि तेनुआ गांव निवासी रामकुमार व रामलौट ने सर्वर व संशोधन की समस्या को लेकर उन्हें अपशब्द कहते हुए मारा पीटा व जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद व तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया


