बरहटा कंपोजिट विद्यालय से सोलर पैनल चोरी।
बस्ती। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय बरहटा में लगे सोलर पैनल को बीती रात चोर उठा ले गये।विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने घटना की लिखित तहरीर कप्तानगंज थाने पर दिया हैं।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मरवटिया पांडेय गांव के बगल कम्पोजिट विद्यालय बरहटा चलता है।स्कूल में लगे वाई फाई के लिये सोलर पैनल लगा था। बीती रात चोरो विद्यालय के छत पर लगा सोलर पैनल उठा ले गये।स्कूल के प्रधानाध्यापक शम्भूनाथ सुबह जब विद्यालय पहुँचे तो सोलर पैनल गायब मिला।प्रधानाध्यापक ने घटना की लिखित तहरीर कप्तानगंज थाने पर दिया हैं।
कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि घटना की सूचना मिली हैं।मामले की छानबीन किया जा रहा हैं।


