धारदार हथियार से दुकानदार पर जानलेवा हमला, जिला अस्पताल में...
बस्ती। पोखरा बाजार अपराधियों के लिये सुरक्षित ठिकाना हो गया हैं। यहां आए दिन अपराधियों द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा हैं। शुक्रवार की देर रात धारदार हथियार से हमले में दुकानदार की हालत गम्भीर हो गई।परिजनों ने उसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया हैं। युवक की हालत नाजुक बनी हुई हैं। घटना से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ हैं।
पियक्कड़ों की भीड़
पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के पोखरा बाजार में पेट्रोल पंप चौराहे पर देशी शराब का ठेका चलता है। यहां पर दो दर्जन से अधिक गाँवो के लोग दिन रात शराब पीने के लिये डेली आते है। शुक्रवार की रात करीब 7:30 बजे शराब ठेके पर पियक्कड़ों की भीड़ लगी थी।
वहां पर पोखरा गाँव के राकेश कुमार अपनी पान की दुकान पर बैठा था।इसी बीच महुरैया गाँव के रहने वाले श्यामू आधा दर्जन से अधिक लोग शराब पीने के लिये आये सब लोग जमकर शराब पिये इसी बीच दुकानदार राकेश कुमार और महुरैया गाँव के रहने वाले श्यामू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।कुछ ही देर में श्यामू अपने गाँव के लोगो के साथ मिलकर राकेश कुमार पर हमला बोल दिया और धारदार हथियार से राकेश कुमार (35वर्ष) के गले में गहरा घाव करके शरीर में कई जगहों पर हमला कर दिया कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी।
तो आनन - फानन में प्रधान प्रतिनिधि भास्कर सिंह, ओम नंदन,भोलू, मनोज सिंह घायल राकेश कुमार को लेकर निजी साधन से जिला अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों के मुताबिक घायल के शरीर से काफी खून गिर गया हैं।
थाना प्रभारी ने बताया
घायल दुकानदार का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा हैं। इधर सूचना पर पहुँची नगर थाने की पुलिस आरोपी को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई हैं।एसओ नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घटना में शामिल रहे लोगो को गिरफ्तार करने के लिये टीम लगी हैं।


