शादी के लिए बना फर्जी IPS; दुकान पर काम करता था शख्स पोल खुली, तो टूटा रिश्ता..
डेस्क, न्यूज। दुनिया में झूठ बोलकर शादी से लेकर बड़े- बड़े फर्जीवाड़े करने वालों की कमी नहीं है। उत्तराखंड (Uttarakhand) के मसूरी में किराने की दुकान पर काम करने वाले सुनील कुमार ((Sunil Kumar) ने शादी रचाने के लिए ऐसी करतूत की जिसे जानकर आप माथा पकड़ लेंगे।
दरअसल, उसने एक लड़की को इम्प्रेस (impress) करने के लिए पहले खुद को राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल और फिर अलवर में इनकम टैक्स विभाग (tax department) में अधिकारी बताया लेकिन फिर भी बात नहीं बनी तो कुछ समय बाद उसने दावा किया कि उसका चयन आईपीएस अधिकारी (IPS officer) के तौर पर हो गया। सुनील फ्री समय में मसूरी आईपीएस ट्रेनिंग सेंटर (IPS Training Centre) के बाहर जाकर तस्वीरें खींचता और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देता।
इन्हीं तस्वीरों से लड़की का परिवार यह मान बैठा कि सुनील एक आईपीएस अधिकारी है और इस आधार पर लड़की के परिवार ने सगाई के लिए हामी भर दी और दोनों की सगाई हो भी गई। लेकिन कुछ समय बाद उसकी असलियत सामने आई तो पैरों तले जमीन खिसक गई।


