जातिसूचक गाली देकर दलित युवक को पीटा, करवाही की मांग...
बस्ती। जिले के थाना क्षेत्र कप्तानगंज के थाना क्षेत्र के महराजगंज कस्बा निवासी विनोद सोनकर पुत्र ब्रह्मदीन ने कस्बे के ही चार लोगों के खिलाफ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पुलिस को दिया शिकायती पत्र में स्वयं को पत्रकार बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया है कि कस्बा निवासी बबलू पुत्र छेदीलाल, सचिन कुमार पुत्र फूलचंद अग्रहरि, राघवेंद्र पुत्र बिकाऊ तथा विजय कुमार पुत्र भवानी ने गुरुवार को पटाखा बेचने की खबर चलाने का झूठा आरोप लगाते हुए गाली देते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया तथा जान से मारने की धमकी दिया।


