कुंभ से पहले गंगा एक्सप्रेस-वे पर वाहन दौड़ाने की तैयारी
90 प्रतिशत हुआ काम
एक्सप्रेस वे पर हवाई पट्टी भी बनाई जा रही है। तहसील जलालाबाद के पांच गांव नगला तालुके खंडहर, खूंटा नगला, दियुरा, पीरू चड़ोकर व तहसील सदर के ग्राम झारार हरिहरपुर में इसका निर्माण हो रहा है। 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है।
डेस्क, न्यूज। जुलाई में कुंभ आरंभ से पहले गंगा एक्सप्रेस-वे पर वाहन दौड़ने लगेंगे। निर्माण एजेंसियों का दावा है कि दिसंबर के अंत तक सभी कार्य पूरा करा लिए जाएंगे। ओवरब्रिज, अंडरपास आदि बड़े कार्य 80 प्रतिशत से ज्यादा पूरे हो चुके हैं। शेष छोटे कार्यों के लिए दिन-रात काम किया जा रहा है। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाला यह एक्सप्रेस-वे शाहजहांपुर जिले के 44 गांवों से होकर 42 किमी की दूरी तय करेगा। इसी तरह बदायूं के 83 गांवों से होते हुए 92 किमी का एक्सप्रेस-वे तैयार किया जा रहा है।
एक्सप्रेस वे का निर्माण 80
6 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। हवाई पट्टी भी बन रही है। दिसंबर तक हम कार्य को पूरा करा देंगे। इस पर वाहनों का संचालन भी शुरू हो जाएगा।रूपेश कुमार, डिप्टी मैनेजर एचडी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड
शाहजहांपुर जिला मुख्यालय से लगभग 25 किमी दूर जलालाबाद में एक्सप्रेस वे का काम तेजी से चल रहा। उबरिया गांव के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर की एप्रोच रोड बनाई जा चुकी। यहां से डेढ़ किमी दूर विश्रामनगर के पास इंटरचेंज बनाया जा रहा है, जिससे शाहजहांपुर व जलालाबाद की दिशा से आने व जाने वाले लोग गंगा एक्सप्रेस वे पर चढ़ सकेंगे। इसके पास में ही टोल प्लाजा व गोल चक्कर बनाया जा रहा है। अंडरपास, पुलियों व सर्विस रोड का भी निर्माण चल रहा है, लेकिन कार्यदायी संस्था के इंजीनियर बचे हुए समय को शेष कार्य पूरा करने के लिए पर्याप्त मान रहे हैं। दिसंबर 2021 में प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा एक्सप्रेस वे का यहां के रोजा स्थित मैदान में शिलान्यास किया था। उसके बाद से निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें धन की कमी आड़े न आए इसके लिए जुलाई माह में पेश हुए अनुपूरक बजट में गंगा एक्सप्रेस वे के लिए 5664 करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था की गई।
जयपुर की कंपनी एचडी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी बदायूं से हरदोई के सवायजपुर तक 160 किमी हिस्से का निर्माण करा रही है। इसमें शाहजहांपुर में 41 किमी. का कार्य भी शामिल है। इस पूरे हिस्से पर अभी तक 80 प्रतिशत काम कराया जा चुका है। चार फ्लाईओवर, छह अंडरपास का निर्माण व सर्विस रोड बनना शेष है। वनाया जा रहा औद्योगिक गलियारा : जलालाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुलड़िया में एक्सप्रेस वे पास औद्योगिक गलियारा भी बनाया जाना है।


