युवक को मरणासन्न कर भाग निकले आरोपित, मुकदमा दर्ज
पिनाहटः लेनदेन के विवाद में युवक को मरणासन्न कर आरोपित भाग निकले। अर्जुनपुरा, पिनाहट के 40 वर्षीय राजू पुत्र रामखिलाड़ी गुरुवार रात नौ बजे बाहर से घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के चक्रपान, राजवीर और खुशीराम ने धक्का मारकर उन्हें गिरा दिया।
विरोध पर तीनों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। राजू को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। आरोपित उन्हें तालाब किनारे मरणासन्न अवस्था में पड़ा छोड़ भाग निकले। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। राजू की हालत गंभीर है। इंस्पेक्टर ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि लेनदेन के विवाद में हमला किया है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है


