बेटियों को साइबर अपराध से बचाने की पहल
लखनऊ : मिशन पक्ति के तहत परिषदीय विद्यालयों की छात्राओं को साइबर अपराध प्रति जागरूक किये जाने की हल की गई है। विशेषज्ञ छात्राओं को साइबर अपराधियों से बचने के पाय बता रहे हैं। छात्राओं को अपने रिवार के सदस्यों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि छात्राओं को साइबर अपराध से सुरक्षित रहने की शिक्षा देने व आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टि से अभियान की शुरुआत की गई है, जिससे छात्राएं ट्राई फोन घोटाला, पार्सल ठगी, डिजिटल गिरफ्तारी, क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी, सोशल मीडिया ट्रेडिंग घोटाला, बैंकिंग विवरण ठगी व केवाईसी से जुड़ी ठगी के बारे में जागरूक रहें। छात्राओं को बताया जा रहा है कि साइबर ठग ट्राई से जुड़े होने का झूठा दावा करके मोबाइल नंबर की अवैध गतिविधियों में संलिप्तता के नाम पर सेवा निलंबित करने की धमकी देते हैं।
जबकि ट्राई ऐसी कोई कार्रवाई नहीं करता है। नकली पुलिस अधिकारी बनकर डिजिटल गिरफ्तारी या आनलाइन पूछताछ के झांसे से भी सतर्क रहने को कहा जा रहा है। छात्राओं को साइबर अपराध की रिपोर्टिंग के लिए राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (1800114000) व साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (cybercrime.gov.in) जानकारी भी दी जा रही है।


