युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटा
भैंस को भूसा डालने से इन्कार करने पर दीं यातनाएं
झांसी : भैंस के लिए भूसाडालने और गोबर उठाने से इन्कार करने पर दबंगों ने एक युवक को हाथ-पैर बांध कर पेड़ से उल्टा लटका दिया। इसके बाद सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया। घटना का वीडियो किसी ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट की साझारण धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवक ने बताया किटांकोरी गांव के दबंग उससे अपने घर की भैंसों को भूसा डालने व उनका गोबर फेंकने के लिए मजबूर कर रहे थे।
उसने इन्कार किया तो बुधवार को दबंग उसके गांव आए और उसे घसीटते हुए ले गए। इसके बाद जमकर पीटा। उसे हाथ-पैर बांधकर पेड़ से उल्टा लटका दिया और मुंह में पानी भर दिया। इसके बाद उसका सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया।


